Wednesday, 25 December 2013

जन्मदिन की बधाई

हिंदुस्तानी राजनीति के आखिरी करिश्माई नेता हैं अटल बिहारी वाजपेयी यानि एक ऐसा नाम जिसने भारतीय राजनीति को अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से इस तरह प्रभावित किया जिसकी मिसाल नही|
"" आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाये ""

उनके द्वारा लिखित ये कविता सभी देशवाशियों के रग रग में होता है |

टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते

सत्य का संघर्ष सत्ता से
न्याय लड़ता निरंकुशता से
अंधेरे ने दी चुनौती है
किरण अंतिम अस्त होती है

दीप निष्ठा का लिये निष्कंप
वज्र टूटे या उठे भूकंप
यह बराबर का नहीं है युद्ध
हम निहत्थे, शत्रु है सन्नद्ध
हर तरह के शस्त्र से है सज्ज
और पशुबल हो उठा निर्लज्ज

किन्तु फिर भी जूझने का प्रण
अंगद ने बढ़ाया चरण
प्राण-पण से करेंगे प्रतिकार
समर्पण की माँग अस्वीकार

दाँव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते


Sunday, 15 December 2013

सोचा है तुझे


 
http://gauravkumardubey1990.blogspot.in/

सोचा है तुझे

सूरज की लालिमा रौशनी में देखा एक लड़की को
हाथ में उपलब्धियों का कुछ सौगात है पकड़ी वो

जिसके चेहरे में सिमटी हो सफलता की अनोखी राज
सोचा टूटी फूटी लब्जो से करू उसकी तारीफ आज

प्रभावित हुआ इससे है अदभुत अद्वितीय असाधारण
कर्मठ है अपने काम में तभी सफलता चूमती कदम

वस्त्र पहनी है पूर्ण भारतीय नारी की और साधारण सृंगार
पर आधुनिक सोच है इसके अच्छे ख्यालात अच्छे विचार

बेहद खुबसूरत है इनकी आखें किसी का भी दिल धड़काये
मैंने अभी पढ़ा इसकी आखों को बहुत से है ये राज़ छुपाये

सुन्दर मन सुन्दर तन और सुंदर इसका स्वभाव है
सुने गले में अभी प्रियतम के मंगलसुत्र का अभाव है

सफ़ेद कुरता लिवास सादगी का काले रंग की ओढ़नी
प्रेम रूपी मिलन है दो रंगो का जैसे काली सफेद मोरनी

न जी भर के देखा हु उसको न जी भर के है बात हुई
दिल को लगाव है पर समझाया की वो नही अपनी कोई
तू शुभ है सरल है स्वक्ष है पावन है पवित्र है

आज गौरव है मुझे की तू इसका मित्र है

 "गौरव दुबे "

Tuesday, 10 December 2013

मानवाधिकार




आज है अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस यानी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे 


क्या है 'मानव अधिकार' ????


इंसानी अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए, अधिकारों के लिए जारी हर लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस यानी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है. पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों-सितम को रोकने, उसके खिलाफ संघर्ष को नई परवाज देने में इस दिवस की महत्वूपूर्ण भूमिका है|
किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है मानवाधिकार है. भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले को अदालत सजा देती है|

भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया. 12 अक्‍टूबर, 1993 में सरकार ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया.

आयोग के कार्यक्षेत्र में नागरिक और राजनीतिक के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार भी आते हैं. जैसे बाल मजदूरी, एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य, भोजन, बाल विवाह, महिला अधिकार, हिरासत और मुठभेड़ में होने वाली मौत, अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकार|